फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two student died in road accident in ghatampur

टैंकर ने चार विद्यार्थियों को मारी टक्कर, दो की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 13 Apr 2019 12:52 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
two student died in road accident in ghatampur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के सामने रायपुर-गजनेर मार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर ने चार विद्यार्थियों को टक्कर मार दी। दो की मौके पर मौत हो गई जबकि, घायल एक छात्र और छात्रा को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रायपुर-गजनेर मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा और टैंकर पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने  परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया, जिससे करीब चार घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। मौके पर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हादसे के वक्त बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह फत्तेपुर रोशनाई के मजरे महादेव कुटी निवासी सुरेश कुमार का पुत्र अक्षय (15), अमर सिंह का पुत्र शाश्वत (5) और सुभाष कुमार की पुत्री प्रीती एक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर-गजनेर मार्ग पर श्यामपुर गांव के सामने रायपुर की ओर से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक अक्षय व शाश्वत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टैंकर चालक ने भागने के प्रयास में पीछे चल रहे अविनाश के पुत्र अनुराग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। शाश्वत के बाबा मुन्ना लाल ने बताया कि शाश्वत की स्कूल वैन छूट गई थी, जिससे चचेरा भाई अक्षय बाइक से श्यामपुर स्थित बीएल एलमेंटी स्कूल छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने टैंकर चालक को पकड़ कर पीट दिया

रास्ते में गांव निवासी प्रीति कॉलेज पैदल जा रही थी। वह भी उसी बाइक में बैठ गई। उन्होंने बताया कि बाइक के पीछे परिवार का ही अनुराग भी एसएलएनडी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जालौन के कुरैती माधवगढ़ निवासी टैंकर चालक विनोद को पकड़ कर पीट दिया, उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बिलखते परिजनों को देख मौजूद भीड़ ने रायपुर-गजनेर मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे टैंकर के शीशे टूट गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। करीब साढे़ चार घंटे के बाद जाम खुल सका।

बोले जिम्मेदार
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही रायपुर-गजनेर मार्ग पर दिन में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा- राधेश्याम पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed