फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two smugglers arrested with hashish worth Rs 4.85 crore in Etawah

Kanpur News: इटावा में 4.85 करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with hashish worth Rs 4.85 crore in Etawah
इटावा। नेपाल से तस्करी कर लाई गई 4.85 करोड़ रुपये की 37 किलो चरस एसओजी व जसवंतनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से बरामद की। कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर कानपुुर नगर के हैं। एसएसपी ने बताया कि चरस की तस्करी करने वालों के संबंध में कई अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह एसओजी व जसवंतनगर पुलिस मैनपुरी बाॅर्डर पर जौनई चौकी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार इटावा की तरफ से आती दिखी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक कार को भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके कार को रुकवाया। तलाशी में कार की डिग्गी में एक लोहे के बॉक्स में 72 पैकेट चरस के बरामद हुए। बरामद चरस की कीमत 4.85 करोड़ रुपये है। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए दोनों आरोपी अभिलाष सिंह करारी निवासी न्यू डिफेंस सिटी सजारी थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर व राहुल कुशवाहा निवासी रूमा थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग नेपाल के काठमांडू से चरस खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed