{"_id":"62080cd8f4d54147f00a0e36","slug":"two-safe-houses-will-be-built-for-pm-spg-made-some-changes-in-the-security-system-akbarpur-news-knp6803040160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के लिए बनेंगे दो सेफ हॉउस, सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी ने किए कुछ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के लिए बनेंगे दो सेफ हॉउस, सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी ने किए कुछ बदलाव
विज्ञापन
पीएम की जनसभा स्थल पर बेरीकेडिंग के लिए बल्लियां लगाते मजदूर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर के शहजादपुर में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल की ओटी व रनियां पीएचसी को सेफ हॉउस बनाया जाएगा। वहीं, शनिवार को ही पंडाल का ढांचा व मंच तैयार करने का काम जारी रहा।
कानपुर-इटावा हाईवे किनारे शहजादपुर में पिछले चार दिनों से ट्रैक्टर, रोलर, और जेसीबी मशीन से जमीन को ठीक करने के साथ ही मजदूरों की टोली हैलीपैड बनाने में जुटी हुई है। शनिवार को एसपीजी के अधिकारियों ने जनसभा स्थल को अपने कब्जे में ले लिया।
अपनी निगरानी में ही जनसभा स्थल में लगाई जानी वाली वस्तुओं को बारीकी से चेक किया। एसपीजी कमांडो ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर कुछ बदलाव किए हैं। वहीं मंच का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है। इसके पीछे लगे टेंट में चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर-इटावा हाईवेे की सर्विस रोड़ के बगल में होने वाली जनसभा में जाने के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। दोनों ही रास्तों को बराबर कर आवागमन लायक बनाया जा रहा है। प्रवेश द्वारों में पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी।