{"_id":"5bb832d5867a5507ad33597f","slug":"two-sacked-soldier-arrested-after-provoking-policeman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांड: पुलिसकर्मियों को भड़काने पर दो बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी हत्याकांड: पुलिसकर्मियों को भड़काने पर दो बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में दो सिपाहियों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी के मुद्दे पर पुलिसकर्मियों को भड़काने के आरोप में नॉन गजटेड इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष बर्खास्त सिपाही बृजेंद्र सिंह यादव को वाराणसी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वह विवेक हत्याकांड में बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी और कमलेश के पक्ष में लामबंद पुलिसकर्मियों की बैठक करने वहां पहुंचा। इसकी भनक वाराणसी पुलिस को लग गई और पुलिस ने उसे जिलाधिकारी दफ्तर के पास गिरफ्तार कर लिया। यूनियन के प्रदेश महासचिव अविनाश प्रकाश पाठक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
बृजेंद्र यूपी पुलिस का सिपाही था। वर्ष 2011-2012 में बृजेंद्र ने विभागीय अफसरों के खिलाफ मुखर तेवर अपनाए थे। उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में सार्वजनिक स्थल पर पुलिसकर्मियों की मीटिंग में पुलिस अफसरों के खिलाफ बगावत की थी।
विज्ञापन
यह मामला शासन तक पहुंचा था। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसी के बाद बृजेंद्र यादव ने यूनियन का गठन किया था। अविनाश प्रकाश पाठक 37वीं वाहिनी पीएसी का सिपाही रहा है।

अविनाश ने भी बृजेंद्र सिंह यादव की तरह पुलिस अफसरों की मुकालफत की थी। बृजेंद्र ने उसे यूनियन का प्रदेश महासचिव बना दिया। इसके बाद से अविनाश ने पुलिसकर्मियों के हितों की बात करके उन्हें यूनियन में जोड़ने और पुलिस अफसरों को आड़े हाथों लेने की मुहिम शुरू कर दी।
शासन ने पुलिस रेगुलेशन के विरुद्ध कार्य करने पर अविनाश को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। शुक्रवार को मिर्जापुर पुलिस ने उसे मिर्जापुर में गिरफ्तार कर लिया। वह भी पुलिस कर्मियों की मीटिंग में भाग लेने जा रहा था।