फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two sacked soldier arrested after provoking policeman in kanpur

विवेक तिवारी हत्याकांड: पुलिसकर्मियों को भड़काने पर दो बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

Sat, 06 Oct 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Two sacked soldier arrested after provoking policeman in kanpur
लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में दो सिपाहियों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी के मुद्दे पर पुलिसकर्मियों को भड़काने के आरोप में नॉन गजटेड इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष बर्खास्त सिपाही बृजेंद्र सिंह यादव को वाराणसी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


वह विवेक हत्याकांड में बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी और कमलेश के पक्ष में लामबंद पुलिसकर्मियों की बैठक करने वहां पहुंचा। इसकी भनक वाराणसी पुलिस को लग गई और पुलिस ने उसे जिलाधिकारी दफ्तर के पास गिरफ्तार कर लिया। यूनियन के प्रदेश महासचिव  अविनाश प्रकाश पाठक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बृजेंद्र यूपी पुलिस का सिपाही था। वर्ष 2011-2012 में बृजेंद्र ने विभागीय अफसरों के खिलाफ मुखर तेवर अपनाए थे। उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में सार्वजनिक स्थल पर पुलिसकर्मियों की मीटिंग में पुलिस अफसरों के खिलाफ बगावत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला शासन तक पहुंचा था। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसी के बाद बृजेंद्र यादव ने यूनियन का गठन किया था। अविनाश प्रकाश पाठक 37वीं वाहिनी पीएसी का सिपाही रहा है। 

अविनाश ने भी बृजेंद्र सिंह यादव की तरह पुलिस अफसरों की मुकालफत की थी। बृजेंद्र ने उसे यूनियन का प्रदेश महासचिव बना दिया। इसके बाद से अविनाश ने पुलिसकर्मियों के हितों की बात करके उन्हें यूनियन में जोड़ने और पुलिस अफसरों को आड़े हाथों लेने की मुहिम शुरू कर दी। 

शासन ने पुलिस रेगुलेशन के विरुद्ध कार्य करने पर अविनाश को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। शुक्रवार को मिर्जापुर पुलिस ने उसे मिर्जापुर में गिरफ्तार कर लिया। वह भी पुलिस कर्मियों की मीटिंग में भाग लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed