फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two relatives death in road accident

भैंसों की मौत की खबर सुनकर आ गई साले-बहनोई की मौत

Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
two relatives death in road accident
बिंदकी सीएचसी में रोते बिलखते परिजन।
‘जल्दबाजी से देरी से भली’ और ‘जल्दी का काम शैतान’ का ये सभी कहावतें फतेहपुर में उस समय चरितार्थ हो गईं जब साले-बहनोई ‘अकाल मौत’ का शिकार हो गए। बिंदकी के पास कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुगलरोड हाईवे पर पहुर मोड़ के पास बाइक सवार दूध कारोबारी साले-बहनोई को मंगलवार रात डंपर ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। साले-बहनोई कानपुर स्थित अपने चट्टे में करंट से अपनी आठ भैंसों की मौत की खबर सुनकर आनन-फानन दौड़े आ रहे थे, तभी मौत ने झपट लिया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


बिंदकी के जनता गांव निवासी गोरेलाल यादव के बच्चे का मंगलवार को छठी समारोह था। आयोजन में महराजपुर थाना क्षेत्र के गौसर गांव निवासी भतीजा अर्जुन सिंह यादव (42) अपने बहनोई शिव सिंह (40) पुत्र रामआसरे यादव निवासी ओ ब्लाक नौबस्ता यशोदा नगर कानपुर के साथ बाइक से आया था। इनके साथ परिवार के दूसरे सदस्य भी बाइकों से आए थे। कार्यक्रम के दौरान ही शिव सिंह को सूचना मिली कि कानपुर स्थित उसके चट्टे में बिजली का तार गिरने से आठ भैंसों की मौत हो गई है। यह सुनते ही शिव सिंह अपने साले अर्जुन सिंह के साथ बाइक से कानपुर की ओर भागा। रात करीब एक बजे पहुर मोड़ के पास चौडगरा की ओर से आ रहे डंपर ने इन्हें कुचल दिया। करीब बीस मिनट बाद पीछे से अर्जुन सिंह यादव का छोटा भाई पंकज कुछ साथियों के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा तो पुलिस को देखकर वह मौके पर रुक गया। भाई अर्जुन और बहनोई को मरणासन्न हालत में देखकर वह बदहवास हो गया। पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed