फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two police officers were sent to the line for negligence in work

Kanpur News: काम में लापरवाही पर दो दरोगा लाइन हाजिर

Sat, 23 May 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two police officers were sent to the line for negligence in work
- पनकी में महिला से समझौता कराने व सचेंडी में किशोर को जूते में पानी पिलाने का मामला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने शुक्रवार को काम में लापरवाही बरतने पर दो दरोगा लाइन हाजिर कर दिए। पनकी चौकी इंचार्ज आशुतोष दीक्षित पर समझाैता कराने और सचेंडी के रैकेपुर चौकी प्रभारी शैलेश त्रिपाठी पर किशोर को जूते में पानी पिलाने के मामले में तुरंत कार्रवाई न करने पर कार्रवाई की गई है।
पनकी रतनपुर की महिला ई-रिक्शा चालक अर्चना मिश्रा के पास 26 मार्च 2026 को इटावा आयकर विभाग से नोटिस आया। इसमें उनसे 13.26 करोड़ की बोगस सेल परचेज करने और 2.92 करोड़ रुपये की निकासी की डिटेल थी। उन्होंने जानकारी की तो फर्जी फर्म बनाकर 15 करोड़ का लोन कराने का पता चला। उन्होंने क्षेत्र के मामा-भांजे पर आरोप लगाया कि उन्हाेंने लोन दिलाने के नाम पर उनके दस्तावेज लिए थे। उनका बिरहाना रोड स्थित एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया था। अर्चना ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। जांच पनकी चाैकी इंचार्ज को साैंपी गई। इन्होंने दोनों में समझाैता करा दिया। महिला ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की कि चौकी प्रभारी ने जबरदस्ती समझौता करा दिया।
विज्ञापन

इसी तरह, सचेंडी में भी मामला हुआ था। गांव में किशोर ने मुर्गा बनाकर पीटने, थूक चटाने और जूते में पानी पिलाने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद रैकेपुर चौकी प्रभारी शैलेश त्रिपाठी ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। एसीपी की जांच में इस बात की पुष्टि हुई। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed