फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two people, including a sales officer of a solar company, committed suicide by hanging themselves.

Kanpur News: सोलर कंपनी के सेल्स ऑफिसर समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 21 Feb 2026 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a sales officer of a solar company, committed suicide by hanging themselves.
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के चंदननगर में सोलर कंपनी के सेल्स ऑफिसर और सनिगवां में पल्लेदार ने गुरुवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। दोनों ही घटनाओं में परिजन मौत के पीछे का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन


चंदनगर निवासी रिषभ श्रीवास्तव (20) नोएडा में सोलर कंपनी में सेल्स ऑफिसर थे। पारिवारिक सदस्य विशाल और आशू के अनुसार कंपनी की ओर से उनका दिल्ली व यूपी में टूर रहता था। शुक्रवार को रिषभ को उरई जाना था लेकिन वह नहीं गए। आशू ने बताया कि गुरुवार रात रिषभ ने 7.30 बजे कॉल कर उन्हें व विशाल को नॉनवेज बनाने की बात बताकर खाने के लिए बुलाया लेकिन वह लोग नहीं जा सके। शुक्रवार सुबह बहन साक्षी से रिषभ के साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली। इकलौतेे बेेटे की मौत से मां बबिता अचेत हो गईं। बताया कि रिषभ को मॉडलिंग का भी काफी शौक था। पिता अखिलेश का आठ साल पहले कैंसर से निधन हो गया था।
विज्ञापन

वहीं चकेरी के सनिगवां लउवापुरवा निवासी चुन्नीलाल (50) ने गुरुवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। वह सीपीसी माल गोदाम में पल्लेदार थे। परिवार में पत्नी रानी, बेटे गुड्डू, बबलू, साजन व दो बेटियां हैं। छोटे भाई पप्पू पाल ने बताया कि शिवरात्रि से भाई काम पर नहीं जा रहा था। बुधवार को उन्होंने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन समय रहते बचा लिया गया। पप्पू के अनुसार इससे पहले भी वह पांच से छह बार जान देने का प्रयास कर चुके थे। चकेरी इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि परिजन दोनों ही घटनाओं में कोई कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed