फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP media panelist becomes Sarasaul Block Pramukh; receives grand welcome

कानपुर: सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना बनीं भाजपा मीडिया पैनलिस्ट, हुआ भव्य स्वागत

Sun, 04 Oct 2026 07:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: BJP media panelist becomes Sarasaul Block Pramukh; receives grand welcome
डॉ. विजय रत्ना का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल ब्लॉक की प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को सरसौल ब्लॉक कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर डॉ. विजय रत्ना तोमर का जोरदार स्वागत किया और नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी महिला जनप्रतिनिधि को पार्टी के मीडिया पैनल में स्थान मिलना सरसौल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्हें उम्मीद है कि डॉ. तोमर अब गांव, गरीब और ग्रामीण मुद्दों को और मजबूती से मीडिया के मंच पर रखेंगी।
विज्ञापन


डॉ. विजय रत्ना तोमर लंबे समय से ब्लॉक प्रमुख के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। ग्रामीणों से सीधा जुड़ाव ही उनकी पहचान है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. विजय रत्ना तोमर ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं और जनता की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। स्वागत समारोह में प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed