{"_id":"5f94647568941c26ef0a9f4a","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-jalaun-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने बाइकें टकराईं, दो ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने बाइकें टकराईं, दो ने गंवाई जान
Sat, 24 Oct 2020 11:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के माधौगढ़ में रात के अंधेरे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार युवक की अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अधेड़ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रेंढर पुलिस ने दोनों के घरों में घटना की जानकारी दी तो रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव मई निवासी राजवीर कुशवाहा (30) पुत्र छोटे नावली देवी मंदिर से दर्शन कर शुक्रवार रात घर लौट रहे थे।
अभी वह कुठौंदा के पास पहुंचे थे कि बंगरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार कुर्रा निवासी कल्लू पाल (50) पुत्र मंगली की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे।
विज्ञापन
हेलमेट न होने से दोनों के सिर में गहरी चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही राजवीर कुशवाहा की मौत हो गई। जबकि कल्लू पाल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही रोती बिलखती महिलाएं अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।