{"_id":"5cb4ba1bbdec2214720fc548","slug":"two-people-died-in-kanpur-lucknow-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, कार का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाले दो शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शामिल होकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, कार का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाले दो शव
Tue, 16 Apr 2019 05:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, उन्नाव
यूपी डेस्क, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के पुरवा मार्ग पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में घुस गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। सभी लोग बिछिया में एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी शराब कारोबारी गुड्डू जायसवाल के मैनेजर सतीश जायसवाल (48) पुत्र रमेश व शिवनगर निवासी राजेंद्र (54) पुत्र रामऔतार रविवार को तीन अन्य दोस्तों के साथ शराब ठेके में काम करने वाले गोलू यादव की बारात में शामिल होने बिछिया गए हुए थे।

सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में घुस गई कार
शादी में शामिल होने के बाद देर रात सतीश साथियों के साथ अपनी निजी कार से घर लौट रहे थे। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर पावर हाउस के निकट सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में कार घुस गई। जिसमें सतीश, राजेंद्र, रितिक (19) पुत्र लालजी निवासी शिवनगर, अन्नू (23) पुत्र रामकिशोर निवासी नारेंद्र नगर व वीरेंद्र जायसवाल (35) पुत्र राजेंद्र निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार का दरवाजा तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने सतीश व राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि रितिक, अन्नू व नीरज को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।