{"_id":"5cfe27fbbdec22077d5c05d3","slug":"two-people-died-due-to-summer-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार: भीषण गर्मी से दो की मौत पांच के गुर्दे फेल, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की बिगड़ रही हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार: भीषण गर्मी से दो की मौत पांच के गुर्दे फेल, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की बिगड़ रही हालत
Mon, 10 Jun 2019 03:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 10 Jun 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : PTI
कानपुर में गर्मी से दो लोगों की मौत गई। पांच लोगों के गुर्दे फेल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही डायबिटीज, वायरल संक्रमण, लिवर और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों की तबियत बिगड़ रही है। शरीर में वायरल संक्रमण फैलने से मल्टी आर्गन फेल्योर हो रहा है।
विज्ञापन
बच्चों में समर डायरिया फैल रहा है। निमोनिया के रोगी भी आ रहे हैं। रावतपुर गांव के रहने वाले राघव (55) की गर्मी लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गर्मी लगने से तेज बुखार आया और मुंह सूखने लगा। इसके बाद पेशाब बंद हो गई और बेहोशी आने लगी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर हैलट लाए जहां मौत हो गई। इसी तरह काकादेव के रहने वाले बृजेश कुमार की भी मौत हो गई। वह दस साल से डायबिटीज रोगी थे। उनकी नसों में समस्या पैदा हो गई। साथ ही लिवर में खराबी आ गई थी। उन्हें काकादेव के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि क्रोनिक मरीज (जो पहले से रोगग्रस्त हैं) खासतौर पर सतर्क रहें। गर्मी लगने से उनकी स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। अपने चिकित्सक से दवा की डोज दुरुस्त करा लें।