फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी का कहर: यहां हीट स्ट्रोक से दो की मौत, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय

Mon, 25 Jun 2018 02:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Two people die from heatstroke
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। यहां रविवार को हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि डायरिया के तीन मरीजों को उर्सला में भर्ती कराया गया है। इस मौसम में डॉक्टर सेहत का खास ख्याल रखने की हिदायत दे रहे हैं। 

 

Trending Videos
Two people die from heatstroke
डेमाे पिक
23 जून को हीट स्ट्रोक से तबीयत बिगड़ने पर कन्नौज निवासी शंकर पाल (68) को कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रविवार को उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।

इसी तरह घाटमपुर निवासी बालकराम (46) को तीन दिन पहले हीट स्ट्रोक की वजह से नौबस्ता के  एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर उनकी भी मौत हो गई। वहीं, डायरिया से पीड़ित फेथफुलगंज के मोहम्मद नजम, उन्नाव के राशिद और लोकमन को उर्सला में भर्ती कराया गया। 

 

Two people die from heatstroke
डेमो पिक
उर्सला के डॉ. अनिल निगम ने बताया कि इस मौसम में बासी खाना खाने, अशुद्ध पानी पीने, कटे एवं खुले में रखे फलों के सेवन से पेट में संक्रमण हो रहा है। बैक्टीरिया जनित बीमारियां बढ़ रही हैं। दो दिन से पेट में मरोड़ के साथ बुखार आने की वजह से कई मरीज अस्पताल पहुंचे। उन्हें ताजा खाना खाने और शुद्ध पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक  के लक्षण

Two people die from heatstroke
डेमो पिक
- गर्मी के दिनों में या तेज धूप में काम करने से यदि आपको चक्कर आने लगे, या उलटी आए तो समझें कि आप हीट स्ट्रोक की चपेट में हैं। 
- 
आपका रक्त चाप अचानक से कम होने लगे। 
- आपको तेज बुखार हो जाये तो समझे आप हीट स्ट्रोक की चपेट में हैं। 

 
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय 

Two people die from heatstroke
डेमो पिक
- तेज धूप में निकलने से बचें। अगर धूप में निकलना जरूरी हो तो छाता लगा लें। संभव हो तो आंखों पर धूप से बचने वाला चश्मा भी लगा लें। 
-  शरीर में पानी की कमी न होने दें, भरपूर मात्रा में पानी पिएं। 
-  तापमान का संतुलंन बनाएं रखें। एसी से सीधा धूप में न निकलें। 
- घर से खाली पेट न निकलें, नाश्ता अवश्य करें। 
- जितना हो सके लिक्विड चीजों का ही सेवन करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed