फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two paper hit the examinee

दो पेपर टकराए, परीक्षार्थी चकराए

Mon, 22 Feb 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two paper hit the examinee

रविवार को ग्राम विकास अधिकारी और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) एक साथ होने से परीक्षार्थी चक्कर में पड़ गए। असमंजस में रहे कि कौन सा पेपर दें, कौन सा छोड़ें। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में रविवार को सुबह पेपर खुलते ही आपाधापी हो गई।

विज्ञापन


आयोग के पत्र में पेपर का समय सुबह 11 से 12:30 बजे तक बताया गया था लेकिन पेपर में परीक्षा का समय दो घंटे दिया था। गलती पकड़ में आने पर आनन-फानन सभी परीक्षा केंद्रों को सूचना देकर परीक्षा का समय आधा घंटे बढ़वाया गया। 19 हजार तीन सौ अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा के लिए शहर में 80 केंद्र बनवाए गए थे। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 80 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को बताया गया था कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे यानी डेढ़ घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे पर्चा खोला गया तो उस पर परीक्षा का समय दो घंटे देख बीएसएस कालेज के एक शिक्षक ने एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह को फोन किया। एडीएम फाइनेंस ने आयोग से संपर्क साधा तो बताया गया कि परीक्षा का समय दो ही घंटे है। तब आनन-फानन हर केंद्र पर दो घंटे तक यानी एक बजे तक परीक्षा कराने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed