{"_id":"5f7734818ebc3e1a26443a70","slug":"two-pairs-of-nilanchal-special-trains-will-run-for-puri-will-start-from-october-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 5: पुरी के लिए दो जोड़ी नीलांचल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, सात अक्तूबर से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 5: पुरी के लिए दो जोड़ी नीलांचल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, सात अक्तूबर से होंगी शुरू
Fri, 02 Oct 2020 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
रेलवे ने नई दिल्ली से पुरी के बीच दो जोड़ी नीलांचल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को अग्रिम सूचना तक चलाने का फैसला लिया है। सात अक्तूबर से चलने वाली ट्रेन सप्ताह में चार दिन वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ होकर और नौ अक्तूबर से चलने वाली ट्रेन सप्ताह में चार दिन वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर होकर चलेगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल से होकर चलेंगी। यहां पर कॉमर्शियल स्टापेज भी होगा। ट्रेन में दो जनरल, 12 स्लीपर, चार एसी तृतीय और एक एसी द्वितीय श्रेणी का कोच और पैंट्रीकार होगी।
ये ट्रेन लखनऊ होकर चलेगी
ट्रेन नंबर 02815 सात अक्तूबर से हर सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को पुरी से सुबह 10:55 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 10:22 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां पर यह ट्रेन दस मिनट ठहरेगी। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02816 दस अक्तूबर से हर सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सुबह 6:30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 12:20 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:05 बजे पुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यह ट्रेन प्रयागराज होकर चलेगी
ट्रेन नंबर 02875 नौ अक्तूबर से हर मंगलवार, शुक्रवार, गुरुवार, रविवार को पुरी से सुबह 10:55 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 3:20 बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल आएगी और 3:25 बजे छूटेगी। आनंद विहार स्टेशन रात 9:35 पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02876 नौ अक्तूबर से मंगलवार, शुक्रवार, गुरुवार और रविवार को आनंद विहार से सुबह 6:30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। 10 मिनट बाद रवाना होगी। दूसरे दिन शाम 4:50 बजे पुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।