फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two new franchises to be added to the UP T20 League

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में शामिल की जाएंगी दो नई फ्रेंचाइजी

Tue, 06 Jan 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two new franchises to be added to the UP T20 League
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिष्ठित यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण में इस बार दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही लीग के मुकाबले पहली बार दो अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी यूपी टी-20 लीग के नव-नियुक्त चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग के नए कार्यालय का के शुभारंभ अवसर पर साझा की।
विज्ञापन


डॉ. संजय कपूर ने कहा कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की ओर से यूपी लीग को देश की अग्रणी टी-20 लीग के रूप में स्थापित करने के लिए जो दृष्टिकोण रखा गया है उसे साकार करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले तीन सत्रों में छह फ्रेंचाइजी टीमों ने भाग लिया था जबकि चौथे संस्करण में दो नई टीमों को शामिल करने के लिए इसी माह निविदा प्रक्रिया जारी की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सत्र में लीग को दो शहरों में आयोजित करने की योजना बनी थी, लेकिन प्रसारण से जुड़ी तकनीकी अड़चनों के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। इस बार सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त की जा रही हैं और संभावना है कि आगामी अगस्त में टूर्नामेंट दो शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कपूर ने जानकारी दी कि स्टेडियम परिसर में यूपी टी-20 लीग का आधिकारिक कार्यालय संभवतः 15 जनवरी से कार्य करना शुरू कर देगा। इसके बाद चौथे सत्र की सभी तैयारियां यहीं से सुनियोजित रूप से संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग के कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग तक पहुंच चुके हैं, जो इस मंच की प्रतिभा संवर्धन क्षमता को दर्शाता है। वर्तमान में लीग में कानपुर, लखनऊ, काशी, गोरखपुर, नोएडा और मेरठ की टीमें हिस्सा ले रही हैं। अब तक 2023 और 2025 में काशी रुद्रास ने खिताब जीता है, जबकि 2024 में मेरठ मावेरिक्स चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed