फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two more pairs of MEMUs will run between Kanpur-Lucknow, PM Modi will virtually inaugurate coaching complex on

UP: कानपुर-लखनऊ के बीच दो जोड़ी मेमू और चलेंगी, PM मोदी 12 को करेंगे कोचिंग कॉम्प्लेक्स का वर्चुअल लोकार्पण

Sat, 09 Mar 2024 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Mar 2024 11:38 AM IST
सार

Kanpur News: पीएम मोदी न्यू डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से लेकर दादरी के बीच आने वाले 25 स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट्रल स्टेशन और भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Two more pairs of MEMUs will run between Kanpur-Lucknow, PM Modi will virtually inaugurate coaching complex on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kanpur Railway News: कुछ महीनों में कानपुर से उन्नाव और लखनऊ की यात्रा करने वालों को राहत मिल जाएगी। सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चारबाग के लिए दो जोड़ी मेमू और चलेंगी। अभी दो जोड़ी मेमू संचालित हो रही हैं। कानपुर के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स में बन रहे मेमू के कोचिंग कॉम्प्लेक्स का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को अहमदाबाद से करेंगे।  उसी दिन न्यू डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 25 स्टेशनों का भी लोकार्पण ऑनलाइन करेंगे।

विज्ञापन

मेमू की मेंटीनेंस से पनकी, अनवरगंज और गोविंदपुरी स्टेशन से दूसरे शहरों के लिए नई मेमू ट्रेनें संचालित हो सकेंगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सामान्य पैसेंजर ट्रेनों को मेमू में परिवर्तित किया जा रहा है। इसमें तीन इंजन लगे रहते हैं। ये प्लेटफार्म से छूटते ही तुरंत गति पकड़ लेती हैं। कानपुर के मेमू रैक को अभी मेंटीनेंस के लिए गाजियाबाद भेजा जाता है, जबकि मेमू के कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनने से यहीं उनकी मेंटीनेंस हो जाएगी।

विज्ञापन

कोचिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट्रल और भाऊपुर में होंगे आयोजन
पीएम मोदी न्यू डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से लेकर दादरी के बीच आने वाले 25 स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट्रल स्टेशन और भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मेमू कॉम्प्लेक्स बनने से मेमू की नई ट्रेनें यहां संचालित हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed