{"_id":"5d7257c28ebc3e015d44b59d","slug":"two-more-members-of-robber-babuli-kol-gang-caught-during-jungle-search","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: डाकू बबुली कोल गैंग के दो और सदस्यों को जंगल की सर्चिंग के दौरान पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: डाकू बबुली कोल गैंग के दो और सदस्यों को जंगल की सर्चिंग के दौरान पकड़ा
Fri, 06 Sep 2019 07:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
डकैत बबुली कोल
चित्रकूट की सीमा से सटे बगदरा घाटी नयागांव मप्र में बाइक सवार युवक के साथ लूटपाट करने वाले डाकू बबुली कोल गैंग के दो और अस्थायी सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है। गुरुवार को चित्रकूट के बहिलपुरवा थाने की पुलिस ने तीन को गिरफ़्तार किया था अबकी नया गांव मप्र सतना की टीम ने दो बदमाशों को पकड़ा है।
इस मामलेे में डाकू बबुली कोल व लवलेश कोल समेत 11 लोगों के खिलाफ नयागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नया गांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वह शुक्रवार को तड़केे बगदरा घाटी से सटे जंगल की ओर सर्चिंग कर रहे थे। इसी बीच दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में जंगल की ओर जाते देख उन्हें पकड़ा गया।

पूछताछ में पता चला कि रैपुरा निवासी हाल मुकाम नयागांव थाना क्षेत्र पथरापाल देव के बुद्धराज पटेल व सीतापुर चौकी क्षेत्र के सेमरिया जगन्नाथवासी निवासी वीरेंद्र पटेल हैं। आरोपियोें ने बताया कि इन सबने डाकू बबुली कोल गैंग के साथ मिलकर दो सितंबर की रात को बगदरा घाटी पर लूटपाट की थी।
इसके पूर्व गुरुवार को बहिलपुरवा चित्रकूट की पुलिस टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि दो सितंबर की रात को हरिहर निवादा जिला औरैया निवासी ऋषभ पांडेय पुत्र विनोद के विलासपुर से बाया सतना बाइक से चित्रकूट जाते समय बगदरा घाटी पर बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की थी।
उसकी बाइक भी लूट ले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में खुलासा हुआ कि डाकू बबुली कोल गैंग के ही सब सदस्यों ने यह वारदात की थी। जिसमें पांच पकड़े जा चुके हैं और कई बाकी हैं।