{"_id":"61f7757c5c8ddd42e3154f60","slug":"two-more-deaths-due-to-corona-193-new-infected-found-active-case-2080","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कोरोना: दो और लोगों को लील गया संक्रमण, 193 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 2080 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में कोरोना: दो और लोगों को लील गया संक्रमण, 193 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 2080 हुए
Mon, 31 Jan 2022 03:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 31 Jan 2022 03:30 PM IST
सार
कानपुर में कोरोना संक्रमण का फैलाव नए मोहल्लों में भी होता जा रहा है। नगर में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 2080 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से दो और रोगियों की मौत हो गई। नवाबगंज निवासी 51 वर्षीय रोगी पहले से सांस की नली के कैंसर और दूसरी बीमारियों की गिरफ्त में था। वहीं 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने भी हैलट में दम तोड़ा है। इसके साथ ही 43 मोहल्लों से लिए गए सैंपलों में 193 नए लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण का फैलाव नए मोहल्लों में भी होता जा रहा है।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, उर्सला समेत कई स्थानों पर लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मरीज तेजी से संक्रमण मुक्त भी हो रहे हैं। इससे नगर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 2080 बची है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोविड लाइन का पालन करें और छूटे हुए लोग वैक्सीन लगवा लें। हैलट में चार और रोगी गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। नगर में अब तक कुल 1918 कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कुल संक्रमितों की संख्या 92174 है। इनमें 88177 ठीक हो चुके हैं। रविवार को 459 संक्रमित ठीक हुए। एक संक्रमित हैलट और 458 लोग होम आइसोलेशन में इलाज से संक्रमण मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 5749 लोगों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।