{"_id":"5d30b3048ebc3e6c9f0f7694","slug":"two-missing-children-s-dead-body-found-in-pond-kanpur-news-knp50230086","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः नाले में उतराते मिले दो छात्रों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः नाले में उतराते मिले दो छात्रों के शव
विज्ञापन
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के इसी केसरुआ नाला में उतराते मिले छात्रों के शव। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के मजरा जमालपुर से बुधवार को स्कूल गए दो छात्रों के शव गुरुवार को सुबह केसरुआ नाले में उतराते मिले।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने नाले में डूबकर बच्चों की मौत की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि नहाते समय दोनों छात्रों की मौत हुई है।
जमालपुर निवासी अवधेश सिंह का पुत्र अमित कुमार (8) और सुनील कुमार का पुत्र रोबिन (10) पड़ोसी गांव उमरिया के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे।
अमित कुमार कक्षा दो का और रोबिन कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार की सुबह अमित और रोबिन स्कूल गए थे। शाम को चार बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे कुछ ग्रामीण शौच के लिए खनिगवां खुर्द और रामपुर के बीच से निकले केसरुआ नाला की तरफ गए तो वहां दोनों बच्चों के शव पानी में उतराते नजर आए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सुनील और अवधेश को घटना की जानकारी दी। सुनील और अवधेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
अवधेश की सूचना पर बेहटा गोकुल थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेशचंद्र आनंद भी फोर्स के साथ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार करते हुए दोनों बच्चों की डूबकर मौत होने की आशंका जताई है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार शाहाबाद अवधेश कुमार और लेखपाल संजीव यादव ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि नियमानुसार मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
साथ खेले, पढ़े और डूब गए दोनों दोस्त
हरदोई/बेहटागोकुल। जमालपुर में अमित कुमार और रोबिन के घर के बीच सिर्फ एक मकान है। अमित के पिता अवधेश और रोबिन के पिता सुनील खेती करते हैं। अमित और रोबिन की उम्र में महज दो वर्ष का अंतर था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।
स्कूल से आना-जाना हो या फिर गांव में खेलना-कूदना, दोनों साथ ही नजर आते थे। कौन जानता था कि दोनों की जिंदगी भी साथ में डूब जाएगी। अमित दो भाइयों में छोटा था, जबकि रोबिन दो भाइयों में बड़ा था।
ग्रामीणों की मानें तो अमित और रोबिन की मौत केसरुआ नाला में नहाते समय डूबने से हुई है।
दरअसल जब दोनों बच्चों के शव मिले तो वह लोग सिर्फ नेकर पहने हुए थे। केसरुआ नाला की पुलिया पर दोनों बच्चों के बैग के अलावा कपड़े भी सुरक्षित रखे मिले। यही कारण रहा कि परिजन भी दोनों बच्चों के नाले में डूबकर मौत हो जाने की बात कहते रहे।

हरदोई में मृतक छात्र रोविन की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI

हरदोई में दो छात्रों की नालों में डूबकर मौत के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन। अमर उजाला- फोटो : HARDOI

हरदोई में नाले में डूबे छात्र अमित की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI