{"_id":"6851c2ab7edcb8b33a0e541b","slug":"two-miscreants-arrested-for-tampering-with-atms-and-withdrawing-money-from-customers-kanpur-news-c-220-1-akb1007-127945-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Wed, 18 Jun 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के माती रोड पर लगे एटीएम में छेड़छाड़ कर रहे दो शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने एटीएम में प्लास्टिक प्लेट लगाकर ग्राहकों के रुपये चोरी करने की बात कुबूल की है। पुलिस ने सोमवार को औरैया में हुई एक घटना का खुलासा भी किया है।
अकबरपुर के वार्ड नंबर सात आंबेडकर नगर निवासी एतशान अली ने माती रोड पर लगे एसबीआई बैंक के एटीएम में दो लोगों को छेड़छाड़ करते देख पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने टीम के साथ दोनों शातिरों को एटीएम बूथ के अंदर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, दो प्लास्टिक प्लेट, फेवीक्विक, चाकू, इयरबड, 11400 रुपये बरामद किए।
पूछताछ में शातिरों ने अपने नाम कानपुर नगर के सेन पश्चिम पारा थाना के सेनपुरा निवासी अनीश कुशवाहा (19) व अजीत कुशवाहा (20) बताया। दोनों ने बताया कि वह लोग एटीएम में रुपये निकासी वाले स्थान पर प्लास्टिक की प्लेट फेवीक्विक से चिपका देते थे। इससे बूथ में रुपये निकासी करने वाले ग्राहकों के रुपये प्लेट की वजह से नहीं निकल पाते थे।
विज्ञापन
ग्राहक के वापस जाते ही वह प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे। वह लोग काफी समय से यह काम कर रहे हैं। सोमवार को दोनों ने औरैया के दिबियापुर स्थित एक एटीएम में प्लेट चिपका पर ग्राहक के 10 हजार रुपये पार कर दिए थे। घर लौटने के दौरान वह रास्ते में अकबरपुर के एटीएम में प्लेट लगा रहे थे तभी पकड़े गए। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
....................
यूट्यूब से जानकारी कर ग्राहकों को लगा रहे थे चूना
डिजिटल युग एक ओर जहां मेहनतकश लोगों के लिए वरदान बना है। जिसके उपयोग से वह आसानी से तैयारी कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर रहे हैं। वहीं, शातिर इसका दुरुपयोग कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि दोनों शातिरों ने अभी जवानी की दहलीज पर कदम रखा है। दोनों ने अपने शौक पूरे करने के लिए यूट्यूब से एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करने की जानकारी ली। इसके बाद वह आस-पास के जिलों में लगे एटीएम में छेड़छाड़ कर खाता धारकों को चूना लगाकर उनकी धनराशि पार करने में जुटे थे। पकड़े जाने के डर से चोरी करने के तरीके में बदलाव करने का भी वह डिजिटली प्रशिक्षण लेते थे। दोनों शातिरों ने कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। इसको लेकर छानबीन की जा रही है।