फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two million Studens's results preventable by University

यूनिवर्सिटी ने दो लाख स्टूडेंटों के रिजल्ट रोके

Thu, 09 Jul 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 09 Jul 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
two million Studens's results preventable by University
प्रैक्टिकल एग्जाम और वायवा के मार्क्स की हार्डकॉपी न भेजने से नाराज छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तमाम कॉलेजों के  करीब दो लाख स्टूडेंटों के रिजल्ट रोक दिए हैं। इससे स्टूडेंट परेशान हैं। वह अगली कक्षा में एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं। इस मसले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डिग्री कॉलेजों के प्रबंधक और प्रिंसिपलों को नोटिस भेजे हैं। एक सप्ताह के अंदर प्रैक्टिकल मार्क्स की हार्डकॉपी मांगी गई है। ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित कॉलेजों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेग्युलर एग्जाम 2014-15 से पहले ही प्रैक्टिकल मार्क्स भेजने के नियम बदल दिए गए। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने बताया कि अब प्रैक्टिकल मार्क्स ऑनलाइन भेजे जाएंगे लेकिन इसकी हार्डकॉपी (मार्क्स से संबंधित चार्ट) यूनिवर्सिटी को दी जाएगी। हार्डकॉपी से ऑनलाइन मार्क्स का मिलान करने के बाद अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा। कुलपति के आदेश के बाद फरवरी से अप्रैल 2015 के बीच प्रैक्टिकल एग्जाम और वायवा कराए गए। ज्यादातर कॉलेजों ने ऑनलाइन मार्क्स भी भेजे लेकिन हार्डकॉपी नहीं दी।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी से संबद्ध ऐसे कॉलेजों के रिजल्ट रोक दिए हैं। इससे स्टूडेंटों की मुश्किल बढ़ गई है। डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर के 1200 स्टूडेंट के रिजल्ट रुके हैं। इस कारण संबंधित स्टूडेंट बीएससी सेकेंड ईयर में एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं। महिला महाविद्यालय के बीए ड्राइंग एंड पेंटिंग, फिजिकल एजूकेशन और एडवरटाइजिंग के वायवा मार्क्स भी यूनिवर्सिटी को नहीं मिले हैं, जिससे रिजल्ट रुका है। इससे नाराज महिला महाविद्यालय की तमाम छात्राएं बुधवार को यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचीं। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव से मिलकर समस्या बताई। कहा कि रिजल्ट रुकने से आगे की पढ़ाई बाधित हो रही है। यह भी नहीं पत चल रहा है कि पास हैं या फेल। इस पर परीक्षा नियंत्रक ने जल्द ही प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि डिग्री कॉलेजों की हीलाहवाली का खामियाजा स्टूडेंटों को भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन कॉलेजों के रिजल्ट रोके

डीएवी, डीबीएस, वीएसएसडी, पीपीएन, क्राइस्ट चर्च, हरसहाय, एसएनसेन, एएनडी, ज्वाला देवी, कानपुर विद्या मंदिर, डीजी, बृहस्पति, प्रकाश विद्या मंदिर, राम लखन भट्ट, शिवलोक साधना, दयानंद दनकू परागा, पूज्य भाऊराव देवरस, प्राची महाविद्यालय, अभिनव सेवा संस्थान, डॉ. राम मनोहर लोहिया, बाबा बैजनाथ, श्री कृष्ण जनका देवी, चित्रा, केके गर्ल्स कॉलेज, रूपरानी सुखनंदन, सिटी मॉडल, लल्लू सिंह और सोनमति।
इन कक्षाओं और कॉलेजों के रोके गए रिजल्ट
क्लास                            कॉलेजों की संख्या

बीएससी फर्स्ट ईयर            276
बीएससी सेकेंड ईयर         208
बीएससी थर्ड ईयर                5

बीए फर्स्ट ईयर                  97
बीए सेकेंड ईयर                 53
बीए थर्ड ईयर                       4

एमए फर्स्ट ईयर                    6
एमए सेकेंड ईयर                  5

एमएससी फर्स्ट ईयर             30
एमएससी सेकेंड ईयर            24
(नोट : एक ही कॉलेज के कई अलग-अलग सब्जेक्ट के रिजल्ट रुके हैं)
कोट
डिग्री कॉलेजों ने प्रैक्टिकल के मार्क्स ऑनलाइन भेजे हैं लेकिन इन मार्क्स की हार्ड कॉपी नहीं दी। हार्ड कॉपी से मार्क्स का मिलान किए बगैर रिजल्ट नहीं दिया जा सकता है। जिन कॉलेजों ने हार्ड कॉपी नहीं दी है, उन सबको नोटिस दी गई है। सबसे कहा गया है कि प्रैक्टिकल मार्क्स की हार्ड कॉपी मिलने के बाद ही रिजल्ट घोषित होगा। रिजल्ट रोके जाने की पूरी जिम्मेदारी डिग्री कॉलेजों की है। इसके बावजूद स्टूडेंटों का नुकसान नहीं होगा। ब्यौरा मिलते ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
- राज बहादुर यादव, परीक्षा नियंत्रक, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed