{"_id":"6ac55368e8b49fc2ad030278","slug":"two-medical-stores-found-running-clinics-sealed-kanpur-news-c-220-1-akb1007-150122-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो मेडिकल स्टोर में चलते मिले क्लीनिक, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो मेडिकल स्टोर में चलते मिले क्लीनिक, सील
Wed, 07 Oct 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिकों पर अंकुश लगाने में स्वास्थ्य विभाग के सुस्त रुख अपनाने पर स्वयं एसडीएम ने कार्रवाई की जिम्मेदारी संभाली है। मंगलवार को एसडीएम रिदम आनंद ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सिकंदरा में अभियान चलाया। यहां उन्हें दो मेडिकल स्टोर में चोरी-छिपे अवैध क्लीनिक संचालित होते मिले। एसडीएम ने दोनों क्लीनिक को सील करवाया है।
एसडीएम रिदम आनंद ने मंगलवार शाम को सिकंदरा कस्बा के पास जवाहर नगर स्थित राठौर मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। मेडिकल स्टोर परिसर में अवैध रूप से मरीजों का उपचार किया जाता मिला। संचालक एसडीएम को क्लीनिक संचालन से जुड़े कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। इस पर एसडीएम ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया। वहीं पटेल चौक के पास नीरज मेडिकल स्टोर बालाजी आई केयर सेंटर पर छापा मारा। एसडीएम को भवन के बेसमेंट में तख्त पर मरीजों को लिटाकर उपचार होता मिला। संचालक के प्रपत्र न दिखा पाने पर बेसमेंट को सील कर दिया गया। नीरज मेडिकल स्टोर में मौजूद एमबीबीएस डॉ. ईशा कटियार को क्लीनिक चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निर्देश दिए।
एसडीएम रिदम आनंद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर छापामारी की गई है। नीरज व राठौर मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित होता मिला है। परिसर सील करने के साथ दोनों संचालकों को तीन दिन में स्वास्थ्य अधिकारियों को वैध कागजात दिखाने व स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। मामले की जानकारी औषधि निरीक्षक को भी दी गई है। तय समय के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।