फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two man brutally beaten by police in chitrakoot of uttar pradesh

पुलिस चौकी में बेकसूरों को नग्न कर पीटा, जबरन जुर्म कबूल करने के लिए दी थर्ड डिग्री

Tue, 27 Mar 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 27 Mar 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
two man brutally beaten by police in chitrakoot of uttar pradesh
फाइल फोटो
एक बार फिर से यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। पुलिस चौकी में बेकसूर युवकों को बेरहमी से पीटा गया। जुर्म कबूल करने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया।  
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दामाद को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपियों को बचाने के प्रयास में पुलिस बेकसूरों को घर से उठा लाई और पुलिस चौकी में नग्न कर मारा पीटा। आरोप है कि जबरन जुर्म कबूल करने का दबाव पुलिस बना रही है। इस बाबत का एक वीडियो क्लिप परिजनों ने एसपी को दिखाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शिवरामपुर चौकी इलाके के इटखरी निवासी सभाजीत पांडेय व विधवा कृष्णा त्रिपाठी सोमवार को आधा दर्जन ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय में बताया कि गांव में आठ फरवरी को जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद यादव के दामाद सुरेश यादव को पुरानी रंजिश में ग्रामीणों ने गोली मार घायल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने गांव के राजू, साहिल, शिवशंकर व रज्जू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी को दिए पत्र में दोनों ने शिवरामपुर चौकी प्रभारी पर आरोप लगाया कि 24 मार्च को उनके पुत्र विजयकांत और रामप्रकाश पांडेय को जबरन ले गए।

two man brutally beaten by police in chitrakoot of uttar pradesh
24 घंटे बाद भी जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो चौकी में पूछताछ की तो बताया गया कि पुराने मामले में पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने एक वीडियो क्लिप दिखाते हुए आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके लड़कों को नंगा कर मारा पीटा है। 

जिससे उनके चोट भी आई है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई कराने और लड़कों को छोड़ने की मांग की है। उधर, चौकी प्रभारी प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि किसे कहां से लाया गया है, यह जांच का विषय है। वहीं, एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शहर कोतवाल से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed