{"_id":"69518b6656d14e3a130355a0","slug":"two-labourers-travelling-in-a-dcm-died-after-colliding-with-a-parked-truck-kanpur-news-c-220-1-akb1006-136042-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खड़े ट्रक से टकराकर डीसीएम सवार दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खड़े ट्रक से टकराकर डीसीएम सवार दो मजदूरों की मौत
Mon, 29 Dec 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के दौलतपुर के पास झांसी-कानपुर हाईवे किनारे रविवार सुबह कोहरे में खड़े ट्रक के पीछे से डीसीएम टकराने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पहचान होने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। वहीं डीसीएम चालक भी भाग निकला। डीसीएम खाली गैस सिलिंडर लेकर कानपुर जा रही थी।
अकबरपुर के वार्ड नंबर 19 मेवाती मुहाल निवासी मोहम्मद अंसार (38) और मोहम्मद साबिर (41) चौरा स्थित बकरी बाजार में मजदूरी करते थे। दोनों मजदूर ट्रकों में लदी बकरियां चेन्नई उतारने अन्य साथियों के साथ गए थे। वहां से वापस ट्रेन से शनिवार रात झांसी आए। इसके बाद डीसीएम में बैठकर घर आ रहे थे। अन्य साथी कालपी में उतर गए थे। भोगनीपुर थाना के दौलतपुर के पास कोहरे में झांसी-कानपुर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गया। हादसे में मोहम्मद अंसार और मोहम्मद साबिर की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त डीसीएम का चालक फरार हो गया। इधर ट्रक का चालक भी ट्रक लेकर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
जानकारी होने पर पहुंचे अकबरपुर निवासी मोहम्मद रईश ने मृतक साबिर की पहचान भाई और मृतक मोहम्मद अंसार की पहचान परिवारी के रूप में की। अंसार के भाई मोहम्मद इस्तियाक, पत्नी हासमीन बेगम और मां शाहजहां, पुत्र शाहे उम्माह व आरिफ रोने लगे हैं। वहीं शाबिर के भाई मोहम्मद रईश, अनीश, सानिद, बब्लू, राजू, पत्नी रेश्मा, मां कदीरन, पुत्री फरहद, रफद, रवारिवाए, व पुत्र सुहेल भी बिलखते रहे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।