फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two kids injured in harsh firing in marriage

बरात चढ़ने से पहले कुआं पूजन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से मचा हड़कंप, दो बच्चे घायल

Wed, 05 Jun 2019 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
two kids injured in harsh firing in marriage
हर्ष फायरिंग में 2 मासूम बच्चे घायल
कोतवाली क्षेत्र के गांव महसूलापुर के ग्राम प्रधान के पुत्र की बरात के पहले कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से प्रधान के पौत्र समेत दो बच्चे घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महसूलापुर निवासी रामसरन ग्राम प्रधान है। मंगलवार को उनके पुत्र विनय की शादी थी। बरात बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र गांव परचल रसूलपुर जा रही थी। बरात निकलने से पहले कुआं पूजन हो रहा था।
विज्ञापन


कुआं पूजन में महिलाओं व बच्चों की भीड़ लगी थी। इस बीच कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एक युवक तमंचे से फायर करने लगा। तमंचे से निकली गोली पास में खड़े प्रधान के पौत्र प्रांजल (6) पुत्र सुनील और पड़ोस की बेटी अनामिका (8) पुत्री अशोक को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन फानन में बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बच्चों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटना से पुलिस अंजान बनी है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया हर्ष फायरिंग से हुई घटना की सूचना नहीं मिली है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed