फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two intern expelled from hostels in case of tampering with doctor

डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामलाः दो इंटर्न हॉस्टल से बाहर, तीन महीने इंटर्नशिप सस्पेंड

Thu, 28 Mar 2019 09:29 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
two intern expelled from hostels in case of tampering with doctor
डेमो पिक
कानपुर में न्यूरो साइंसेज विभाग की सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ के मामले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सख्त फैसला लिया है। इसमें डॉक्टर की स्कूटी रोकने वाले मुख्य आरोपी दो इंटर्न छात्रों की इंटर्नशिप तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें हमेशा के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। घटनास्थल पर खड़े रहने वाले एक इंटर्न की इंटर्नशिप एक महीने के लिए सस्पेंड की गई है। इसके साथ ही एक नॉन पीजी जेआर की जेआरशिप तीन महीने के लिए सस्पेंड की गई है। आरोपी छात्रों के कैंपस आने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज सभागार के पास करीब एक महीने पहले रात को हैलट से वार्ड का राउंड लेकर लौट रही डॉक्टर की स्कूटी को इंटर्न छात्रों ने रोक लिया था। स्कूटी पकड़ने वाले दो इंटर्न छात्रों को डॉक्टर ने पहचान लिया था, बाकी चार लोगों को वह नहीं पहचान पाई। बाद में जांच कमेटी ने घटनास्थल पर मौजूद एक इंटर्न, एक नॉन पीजी जेआर और दो एमबीबीएस छात्रों को चिह्नित किया। प्रॉक्टर डॉ. जेडी यादव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने दो दिन पहले अपनी रिपोर्ट प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एमबीबीएस छात्रों को दी गई चेतावनी

गुरुवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में पैनल ने अपना निर्णय सुनाया। जिस इंटर्न की एक साल के लिए इंटर्नशिप सस्पेंड की गई है, वह बाहर रहता है। व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद उसे हॉस्टल से बाहर कर दिया गया था। नॉन पीजी जेआर के संबंध में बताया गया कि उसकी कार से इंटर्न छात्र बाहर कहीं पार्टी से आए थे।

घटनास्थल पर वह भी मौजूद रहा है। एमबीबीएस छात्रों को सिर्फ चेतावनी दी गई है। उनसे कहा गया है कि रात 10 बजे के बाद हॉस्टल से बाहर न निकलें। बैठक में प्राचार्य डॉ. लालचंदानी, डॉ. सुशील चंद्रा, डॉ. जीसी उपाध्याय, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मो. अतहर, डॉ. प्रगनेश कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed