{"_id":"633ed1bf1fb625645b47121a","slug":"two-including-youth-died-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 06 Oct 2022 06:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Oct 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में गुजैनी हाईवे पर बीते 24 घंटे में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक युवक की मौत हेलमेट न लगाने से हुई। दबौली निवासी विवेक दुबे (24) ट्रक चालक था। बुधवार दोपहर वह स्कूटी से पनकी जा रहा था। तभी अचानक उसकी स्कूटी फिसल गई।
विज्ञापन
जिससे वह हाईवे की सेफ्टी वॉल से टकरा गया। सिर पर गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। अगर वह हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वहीं, गुजैनी जी ब्लॉक निवासी अजय कुमार वर्मा (57) शराब के नशे में मंगलवार रात घर से निकले और हाईवे पार करने लगे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। जबकि कुछ ही दूरी पर फुटओवर ब्रिज बना है, लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करते हैं।
विज्ञापन