{"_id":"5cd6e2a6bdec22071771542a","slug":"two-house-burnt-into-fire-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में आग का कहरः पिता-पुत्र के घर जले, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में आग का कहरः पिता-पुत्र के घर जले, लाखों का नुकसान
Sat, 11 May 2019 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते मोहल्लेवासी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में महोबा जिले के चरखारी कस्बे के रावबाग-हाथीखाना मार्ग पर मोहल्ला मढ़वासन में आग की चपेट में आने से पिता-पुत्र के मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
मोहल्ला मढ़वासन निवासी फिरोज खान व उसके पिता बाबू खान अलग-अलग मकान में रहते हैं। शनिवार को सुबह अज्ञात कारणों से फिरोज खान के मकान में आग लग गई। आग लगते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल हो गई, तभी ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची। आसपास के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने लगे। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से फिरोज खान व उसके पिता बाबू खान के मकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार परशुराम पटेल ने बताया कि लेखपाल को भेजकर घटनास्थल का मौका मुआयना कराया जा रहा है। पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाएगी। गृहस्वामी फिरोज खान ने बताया कि आग की घटना से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व गृहस्थी का सामान जल जाने के कारण करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है।