फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two groups fight over sand mining in unnao

उन्नावः बालू खनन को लेकर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग के बाद तहरीर

Mon, 06 Jan 2020 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
Two groups fight over sand mining in unnao
demo pic

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर में घाट में बालू खनन को लेकर रविवार देर शाम दो गुट आमने-सामने हो गए। विवाद और मारपीट के बीच कानपुर से तीन वाहनों से आए लोगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की और कैश लूटने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो ट्रकों को कब्जे में लेने के साथ 6 से अधिक लोगो को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के अनुसार विवाद खनन के ट्रकों से जिलापंचायत की वसूली को लेकर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


परियर घाट में गोपाल पांडे के नाम से बालू खनन का पट्टा है। जहां पर बालू खनन होता है। घाट की सुरक्षा में तैनात चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के पिपरौंड गांव निवासी संगमलाल के अनुसार रविवार देरशाम कानपुर के बिठूर में बालू खनन करने वाले नागेन्द्र अपने 15-20 साथियों के साथ 3 वाहनों से आए और गोपाल पांडेय के बारे में पूंछने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके जानकारी न देने पर घाट पर मौजूद कैशियर जितेन्द्र से कैश लूटने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि उसके विरोध करने पर सभी नें मारपीट करने के साथ तमंचो से कई राउंड हवाई फायरिंग की। जिससे भगदड़ मच गई। 

घाट पर मौजूद अन्य लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सफीपुर कोतवाली पुलिस ने मौके से दो लोगो को हिरासत में एक बोलेरो भी कब्जे में ली है। सुरक्षाकर्मी संगमलाल ने 5 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

कोतवाल अशोक पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। चर्चा है कि 5 जनवरी रविवार से ही परियर घााट पर जिला पंचायत की वसूली शुरू हुई है। यहां बैरियर लगाकर बालू भरे ट्रकों से वसूली की जा रही है। 


कानपुर-बिठूर घाट के लोगों ने ट्रकों से वसूली किए जाने का विरोध किया, जिसपर विवाद के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed