फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two groom demanded bikes in dowry and refuse to marry

एकसाथ विदाई के तीन बहनों ने देखे सपने, शादी के दिन दो का मंडप रह गया सूना

Tue, 04 Jul 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
two groom demanded bikes in dowry and refuse to marry
डेमो
एक बाप ने अपनी तीन बेटियों की शादी तय की। तीनों बहनों की बारात दहलीज तक तो आई लेकिन दो के मंडप सूने रह गए। तीनों बहनों ने साथ-साथ खुशी से बाप के घर से डोली उठने के सपने सजा रखे थे लेकिन... 
विज्ञापन


 

two groom demanded bikes in dowry and refuse to marry
डेमो
दो दुल्हनों की बारात बिन ब्याहे वापस लौट गई। यूपी के फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बबुरापुर निवासी पातीराम ने अपनी तीन बेटियों की शादी पड़ोसी जिला कन्नौज के कोतवाली छिबरामऊ के गांव बबुरापुर से तय की थी। उनकी बेटी मालश्री की बारात लेकर प्रदीप पुत्र सुघर सिंह, हंसमुखी की बारात अमित पुत्र अर्जुन सिंह और रूबी की बारात विपिन पुत्र कुंवर सिंह को लानी थी। पातीराम का कहना है कि तीनों बारातें गांव बबुरापुर से एक साथ रवाना हुईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

two groom demanded bikes in dowry and refuse to marry
डेमो
अमित और विपिन बारात लेकर जहानगंज में रुक गए। इन दोनों ने जब प्रदीप से बाइक मिलने की बात पूछी तो प्रदीप ने बाइक न मिलने की जानकारी दी। अमित और विपिन जहानगंज तक बारात लेकर आ गए थे। लेकिन जब ये बात पता चली तो वहीं से वापस लौट गए, जबकि मालश्री की शादी प्रदीप के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। बारात वापस लौटने के बाद हंसमुखी और रूबी ठगी-ठगी सी रह गईं।

 
विज्ञापन

two groom demanded bikes in dowry and refuse to marry
डेमो
इनके लिए अलग-अलग बनाए गए मंडप सूने रह गए और मालश्री शादी के बाद अपने पीया के घर चली गई। इस मामले की शिकायत इन तीनों बेटियों के पिता पातीराम ने थानाध्यक्ष शमसाबाद से की।

थानाध्यक्ष शमसाबाद ने छिबरामऊ कोतवाली के माध्यम से अमित और विपिन के पिता से संपर्क किया। इन दोनों ने पुलिस को भी चकमा दे दिया। कहा कि वह बारात लेकर आ रहा है लेकिन बारात लेकर नहीं आया। थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि मामले की सूचना मौखिक रूप से मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed