फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two girls student injured in science lab

विज्ञान लैब में आग से दो छात्राएं झुलसी

Sun, 21 Dec 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sun, 21 Dec 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
two girls student injured in science lab
रसूलाबाद कसबे के अमर शहीद राजा दरियांव इंटर कालेज में विज्ञान लैब के अंदर आग तापते समय अचानक भड़की आग से दो छात्राएं झुलस गईं। झुलसी दोनों छात्राओं को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों ने दोनों छात्राओं को कानपुर रेफर कर दिया है। झुलसी एक छात्रा का आरोप है कि एक शिक्षक ने आग पर स्प्रीट डाल दिया। जिससे आग की लपटें निकलने लगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने घटना की पड़ताल के लिए तहसीलदार को भेजा। इधर रसूलाबाद पुलिस परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही है।
रसूलाबाद स्थित अमर शहीद राजा दरियांव इंटर कालेज में शनिवार को इंटर की छात्राएं विज्ञान लैब में प्रयोगात्मक कार्य कार्य रहीं थीं।

तभी इंटर की छात्रा अंशिका गुप्ता (15) निवासी शास्त्रीनगर, रुपाली (15) निवासी सुभाषनगर और आकांक्षा (12)  विज्ञान लैब में आग जलाकर ताप रहीं थी।

कुछ देर बाद आकांक्षा कमरे से बाहर चली गई। इसी बीच संविदा शिक्षक रामप्रकाश कुशवाहा ने धीमी आग को तेज करने के लिए कोई केमिकल उसमें डाल दिया।

इससे आग तेज झटके के साथ धू-धूकर जल उठी। आग की लपटें उठने से अंशिका चेहरा और हाथ झुलस गया। जबकि, रुपाली का एक हाथ और पैर भी आग की चपेट में आ गया।

लैब में मौजूद अन्य शिक्षकों ने आनन-फानन में झुलसी छात्राओं को कसबे की सीएचसी भेजा। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ अमित सक्सेना ने दोनाें को कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछे जाने पर छात्रा अंशिका ने बताया कि शिक्षक रामप्रकाश कुशवाहा ने आग में स्प्रिट डाल दी थी। जिससे आग की लपटें उठी हैं।

जबकि, रूपाली ने आग में कोई केमिकल डालने की बात कही है। इस हादसे से दोनों छात्राओं के परिजनों में रोष व्याप्त है।

प्रधानाचार्य शत्रुघ्न सिंह सेंगर ने बताया कि छात्राएं आग ताप रही थी। किसी प्रकार आग लगने के कारण वह जली है। मामले की जांच कराई जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed