फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two girls of the prison house jumped from the roof and escaped, Report on seven including four women homeguards

संवासिनी गृह मामला: किशोरियों का सुराग नहीं, चार महिला होमगार्ड समेत सात पर रिपोर्ट

Fri, 11 Sep 2020 01:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Sep 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two girls of the prison house jumped from the roof and escaped, Report on seven including four women homeguards
राजकीय बालिका संरक्षण गृह - फोटो : amar ujala
कानपुर के स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) से दो किशोरियों के भागने के मामले में पुलिस ने अधीक्षिका की तहरीर पर चार महिला होमगार्ड समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कमांडेंट ने चारों होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। उधर पुलिस अभी तक किशोरियों का पता नहीं लगा सकी है। एक किशोरी गर्भवती भी है। 
विज्ञापन


बालिका गृह की दीवार फांदकर मंगलवार रात को भागी एक किशोरी (16) मैनपुरी जसवंतनगर और दूसरी किशोरी (17) आगरा के इरादतनगर की है। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि अधीक्षिका उर्मिला गुप्ता की तहरीर पर महिला होमगार्ड मंजूलता, मनोरमा, निशा, रत्नेश सिंह के अलावा शिफ्ट प्रभारी अफसाना बेगम, कर्मचारी हेमलता व रजनी के खिलाफ लापरवाही और सरकारी अभिरक्षा से किसी के फरार होने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


टीमें आगरा और इटावा रवाना
पुलिस की जांच में सामने आया है कि किशोरियों को भगाने में इटावा के एक शख्स का हाथ है। इसलिए गुरुवार को दो टीमें आगरा और इटावा के लिए रवाना हुई हैं। पुलिस किशोरियों के परिजनों के अलावा जो आरोपी इन दोनों मामलों में जेल गए हैं, उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस बालगृह के आसपास लगे कैमरे भी खंगाले हैं। उस वक्त दो युवक खड़े नजर आए हैं। आशंका है कि इन्हीं के साथ किशोरियां गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed