{"_id":"5db3d5b38ebc3e01767f6b62","slug":"two-died-in-road-accident-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर
Sat, 26 Oct 2019 11:06 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में शनिवर सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दिवाली पर घर आ रहे दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए। एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना सुबह करीब छह बजे की है।
तालग्राम के कपूरापुर निवासी सुरजीत, करन और रवि अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दिवाली पर तीनों घर आ रहे थे। इटावा में ट्रेन से उतरे थे। वहां से गांव के ही सचिन व कल्लू बाइक से उन्हें लेकर घर आ रहे थे। सचिन की बाइक पर सुरजीत बैठा था।
एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। सुरजीत की मौके पर मौत हो गई, जबकि सचिन ने मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया। कल्लू की बाइक पर रवि व करन थे और बचने के प्रयास में इनकी भी बाइक गिर गई। कल्लू एक्सप्रेस से नीचे झाडियों में जा गिरा, चार घंटे बाद खोजा जा सका। सुरजीत की पांच माह पहले शादी हुई थी।