फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two died in idh

आईडीएच में फिर दो की मौत

Wed, 25 Feb 2015 03:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 25 Feb 2015 03:22 AM IST
विज्ञापन
Two died in idh
संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में गंभीर हालत में रेफर किए जा रहे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों को वेंटीलेटर नहीं मिल रहा है। सोमवार दोपहर ढाई साल की लक्ष्मी की मौत के 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया। दोनों को वेंटीलेटर की जरूरत थी, लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडरों में पर्याप्त प्रेशर न होने के कारण वेंटीलेटर चल ही नहीं पाए। वेंटीलेटर न मिलने के कारण पहले भी तीन मरीज आईडीएच में मर चुके हैं।  सीसामऊ के गांधी नगर की मंजुला शुक्ला (28) पत्नी विभू शुक्ला को स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद सोमवार देर रात परिजन लेकर हैलट इमरजेंसी पहुंचे। वहां से उसे आईडीएच रेफर कर दिया गया। आईडीएच में काफी देर बाद जूनियर डॉक्टरों ने मंजुला की जांच शुरू की।
विज्ञापन


मंजुला को तत्काल वेंटीलेटर पर रखने की जरूरत थी, लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने न तो किसी सीनियर को बुलाया और न ही वेंटीलेटर शुरू किया। सिर्फ ऑक्सीजन सिलेंडर से इलाज शुरू कर दिया। मंजुला की हालत बिगड़ी तो घर वालों को एंबुबैग थमा दिया गया।
विज्ञापन


सुबह तकरीबन 11 बजे मंजुला ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंगलवार तड़के तकरीबन चार बजे बर्रा के तात्या टोपे नगर की शोभना पांडेय (30) पत्नी अजित कुमार को आईडीएच में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तत्काल वेंटीलेटर की जरूरत थी लेकिन वेंटीलेटर मिला नहीं। थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आईडीएच की अव्यवस्था का शिकार हुई मंजुला शुक्ला के सात महीने के बेटे अयान शुक्ला का सोमवार को मुंडन था। अचानक मंजुला की तबियत बिगड़ी।

पति विभू ने बताया कि यदि उसे पता रहता कि आईडीएच में वेंटीलेटर नहीं चल रहा है तो वह पत्नी को कभी यहां नहीं ले आता। उधर, उर्सला में मंगलवार को पहली बार स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। इनका सैंपल बुधवार को भेजा जाएगा।


डायरेक्टर मेजर डॉ. आर सक्सेना ने बताया कि चकेरी के जाजमऊ निवासी उमैर (20) पुत्र मुमताज अहमद और रामादेवी के राधेश्याम (55) को भर्ती कराया गया है। इधर, आईडीएच से मंगलवार को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए दो मरीजों का सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। इनमें एक विजित और दूसरी मंजुला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed