फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   two died and one injured in road accident in chitrakoot

यूपी में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर वाहन से टकराई बाइक, दो की मौत, तीसरा गंभीर

Wed, 25 Nov 2020 12:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
two died and one injured in road accident in chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थाना क्षेत्र के सुराणा गांव के पास मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मरने वाले और घायल युवक चित्रकूट के निवासी थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण पर जा रहे थे। देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र चुनना लाल आरख और कसहाई निवासी सोनू पुत्र बाल केश पहाड़ी के रामसुहावन के साथ बाइक से सखुआ गांव में निमंत्रण पर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही इनकी बाइक श्रद्धा मोड़ के पास पुलिया पर पहुंची, तभी आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक बेकाबू होकर टकरा गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोहरा होने के कारण आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को बाइक चालक नहीं देख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में अशोक और सोनू की मौत हो गई।  मरने वाले दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर के बाहर बैठे युवक का अपहरण
जिले के सीमावर्ती बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र से मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरसूमा के मजरा पचपिढ़िया निवासी संतोष यादव देर रात अपने घर के बाहर बैठे हुए थे।

इस बीच पहुंचे बदमाशों ने अपहरण कर अपने साथ लेते गए। युवक के अपहरण से मजरे में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सत्यप्रकाश शर्मा और बदौसा थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर पुलिस फोर्स संग गांव पहुंचे और युवक के परिजनों से पूछताछ करने के बाद कांबिंग शुरू की।

एसओ ने बताया कि संतोष यादव नामक युवक के लापता होने की सूचना मिली है। अभी तक अपहरण होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बावजूद युवक की तलाश में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed