फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two died after high grade fever, record 45 dengue patients found, liver enzymes increasing, jaundice

Kanpur: हाईग्रेड फीवर के बाद दो की मौत, डेंगू के रिकॉर्ड 45 मरीज मिले, लिवर के एंजाइम बढ़ रहे...हो रहा पीलिया

Sun, 08 Oct 2023 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Oct 2023 10:32 AM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि बुखार के रोगियों के लिवर एंजाइम बढ़ रहे हैं। इससे पीलिया हो रहा है।

विज्ञापन
Two died after high grade fever, record 45 dengue patients found, liver enzymes increasing, jaundice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हाईग्रेड फीवर के असर से लिवर के एंजाइम बढ़ रहे हैं। इससे लिवर की कार्यक्षमता गड़बड़ हो रही है। रोगियों को पीलिया हो जा रहा है। लिवर की खराबी का प्रतिकूल प्रभाव गुर्दों पर आ रहा है। हाईग्रेड फीवर के पांच सौ रोगी और डेंगू के रिकॉर्ड 45 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

दो रोगियों की मौत हो गई। हैलट, उर्सला की ओपीडी में रोगी हाईग्रेड फीवर के साथ गले का संक्रमण भी लेकर आए। हैलट की मेडिसिन ओपीडी में साढ़े छह सौ रोगी देखे गए। इनमें 304 रोगी हाईग्रेड फीवर के रहे हैं। इसके साथ ही उर्सला में सौ रोगी हाईग्रेड फीवर के रहे हैं।
विज्ञापन

यूडीएसपी पोर्टल पर बुखार के 96 रोगियों की सूची जारी की गई है। डेंगू के 45 रोगी और एक रोगी चिकुनगुनिया का मिला है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि बुखार के रोगियों के लिवर एंजाइम बढ़ रहे हैं। इससे पीलिया हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैलट की इमरजेंसी में 40 रोगी भर्ती
हैलट की इमरजेंसी में शाम तक 40 रोगी भर्ती किए गए। इनमें ज्यादा बुखार के रोगी रहे हैं, जिन्हें पुराने रोग की जटिलताएं उभर आई हैं। सीसामऊ के रहने वाले रंजीत (55) की बुखार के बाद मौत हो गई। उनका बीपी गिर गया था, परिजन बेहोशी की हालत में हैलट लाए थे। इसी तरह कल्याणपुर के ब्रजमोहन की बुखार के बाद मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed