फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two die of wall collapse in hardoi

काल बनकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत, मच गया कोहराम

Sun, 23 Sep 2018 08:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Two die of wall collapse in hardoi
कच्ची दीवार का मलबा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरोकला में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और परिजन एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। खबर लिखे जाने तक नायब तहसीलदार मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।  
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरोकला निवासी लाल मोहम्मद गुजरात में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी तबस्सुम अपने तीन बच्चों शान (5), रुख्सार (4) और चांद मोहम्मद (2) के साथ गांव में ही रहती है। गांव में लाल मोहम्मद के घर के सामने ही रामदयाल का घर है। रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे लाल मोहम्मद के तीनों बच्चे गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ रामदयाल के घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक रामदयाल के घर की पश्चिमी दीवार ढह गई। इसके मलबे में रुख्सार और चांद मोहम्मद दब गए। वहां खेल रहे शान व अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरु किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 

जर्जर थी दीवार, कई बार हुई थी शिकायत  

Two die of wall collapse in hardoi
कच्ची दीवार का मलबा - फोटो : अमर उजाला
मशक्कत कर ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर चांद मोहम्मद और रुख्सार को निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने यूपी 100 पर दी। साथ ही साथ प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज को भी घटना से अवगत कराया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण व मृतकों के परिजन एसडीएम संडीला को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। खबर लिखे जाने तक संडीला के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच चुके थे, लेकिन ग्रामीण शवों को उठने देने के लिए तैयार नहीं थे। 


ग्रामीणों ने बताया कि रामदयाल के घर की दीवार काफी जर्जर थी। बारिश के कारण इसके कभी भी ढहने की आशंका थी। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संडीला तहसील, बेनीगंज कोतवाली में दीवार गिरवाने की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हर बार यह बात सामने आती थी कि रामदयाल भी आर्थिक रूप से कमजोर है और वह दीवार का निर्माण कैसे कराएगा। रविवार को जब घटना हो गई तो लोग रामदयाल के प्रति भी आक्रोशित दिखे। लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed