फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two death in Unnao due to storm

काल बनी आंधीः उन्नाव में लिंटर गिरने से दो की मौत

Fri, 08 Jun 2018 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
 Two death in Unnao due to storm
डेमो पिक
यूपी के कई जिलों में गुरुवार की रात आंधी काल बनकर आई। उन्नाव में लिंटर गिरने से दो की मौत हो गई। जबकि इटावा में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।  
विज्ञापन


आंधी और बूंदाबांदी के साथ कई जगहों पर बिजली गिरी। इटावा इकदिल के अकबरपुरा गांव में युवक की मौत हो गई, जबकि चकरनगर में महिला झुलस गई। भरथना-ऊसराहार मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया।  
विज्ञापन


उन्नाव देर रात आई आंधी से बांगरमऊ के जगटापुर गांव में दीवार का लिंटर गिर गया। राम मोहन (65) और अरुण का बेटा अमन (10) छत पर सो रहे थे। तेज आंधी आई तभी लिंटर जमीन पर आकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही लिंटर डाला दया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इटावा इकदिल के अकबरपुरा निवासी शिवम दीक्षित (23) पुत्र सुरेश दीक्षित गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने खेतों पर घूमने के लिए गया था। तभी बूंदाबांदी होने लगी। इससे बचने के लिए शिवम खेत पर लगे पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। 


तभी अचानक तेज बिजली कड़की और युवक पर जा गिरी। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। लोग जब खेतों की ओर गए तो शिवम को पड़ा देखा। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे। बाद में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।

 घटना की जानकारी पर सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम भरथना हेम सिंह के अलावा लेखपाल विजय सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम हेम सिंह ने बताया कि युवक की मौत बिजली गिरने से हुई है। दैवी आपदा के तहत शिवम के परिजनों को चार लाख रुपया दिया जाएगा। 

 क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई बारिश और आंधी से कई घरों के टिन शेड उड़ गए। भरथना-ऊसराहार मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे यातायात बाधित रहा। बाद में वन विभाग की टीम ने पेड़ को हटाकर यातायात शुरू कराया। 


तेज आंधी की चपेट में आकर कालका माता मंदिर पर टिन शेड उड़ गई। धान और मक्का की बुवाई शुरू हो गई है। किसानों की मानें तो बारिश से मूंग की फसल को नुकसान हुआ है। इधर, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अनिल कौशल ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed