{"_id":"5d2a280c8ebc3e6cb9088994","slug":"two-dead-bodys-found-in-forest-of-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकी मिलीं तीन दिन से गायब प्रेमी प्रेमिका की लाशें, मौत का कारण ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटकी मिलीं तीन दिन से गायब प्रेमी प्रेमिका की लाशें, मौत का कारण ढूंढ रही पुलिस
Sun, 14 Jul 2019 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में कुसमरा के जंगल से बरामद तीन दिन से गायब युवक-युवती के शव के मामले में पुलिस उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शनिवार की सुबह युवक-युवती के माता-पिता को बुलाकर पूछताछ की।
शुक्रवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव धनवाली निवासी गौरव सेंगर (25) पुत्र स्व. अरविंद सिंह व इसी गांव की रश्मी (20) पुत्री सुरेंद्र बाथम के कुसमरा के जंगल में पेड़ से लटके शव मिले थे। गौरव के परिजनों ने बताया कि रात में किसी व्यक्ति ने उसको फोन करके बुलाया था।

युवक-युवती की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
जिसके बाद रात में ही निकला गौरव लौटा नहीं। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। उधर धनबाली निवासी सुरेंद्र बाथम ने कोतवाली में गौरव के खिलाफ पुत्री को ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने धनबाली पहुंचकर दोनों के बारे में जानकारी की थी पर कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार की देर शाम पुलिस को मिली एक सूचना पर दोनों के शव कुसमरा के जंगल में पुरहा नदी के पास नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटके हुए बरामद किए गए। एसपी सुनीति ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। धनबाली निवासी अवधेश पांडेय ने शवों की शिनाख्त की।
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। गांव में दोनों के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।