फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two-day shutdown in half a dozen areas including Ramadevi and Shivkatra from tomorrow

Kanpur News: रामादेवी, शिवकटरा सहित आधा दर्जन इलाकों में कल से दो दिन शटडाउन

Sun, 26 Apr 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two-day shutdown in half a dozen areas including Ramadevi and Shivkatra from tomorrow
कानपुर। रिंग रोड उपकेंद्र से जुड़े करीब 75 हजार से अधिक उपभोक्ता सोमवार सुबह से मंगलवार देर रात तक बिजली आपूर्ति से प्रभावित रहेंगे। यह प्रभाव 27 अप्रैल सुबह आठ बजे से 28 अप्रैल मध्य रात्रि दो बजे तक रहेगा। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के कार्य के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन


केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रिंग रोड पर लगा दस एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर नंबर-2 पुराना हो गया है। यह ट्रांसफॉर्मर अपनी पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर पा रहा है। इसे नए दस एमवीए ट्रांसफॉर्मर से बदला जाना है। इस कार्य के लिए सोमवार से काम शुरू होगा। इस दौरान उपकेंद्र से संबंधित दस एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर से जुड़े 11 केवी वाले लाल बंगला ओवरहेड, जमुनादेवी व शिव शंभु से आपूर्ति होने वाले इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

गांधी ग्राम, कृष्णा नगर, शिवकटरा, काजी खेड़ा, सफीपुर, रामादेवी और राम गली जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। इस अवधि में एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहेगा जबकि दो चालू रहेंगे। केस्को का दावा है कि चालू ट्रांसफॉर्मरों और अन्य स्रोतों से लाइन जोड़कर प्रभावित इलाकों में समय-समय पर बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह आंशिक रूप से वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed