Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two-day Diwali fair organised by District Aspiration Committee

Kanpur News: जिला आकांक्षा समिति की तरफ से दो दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन

Sat, 07 Nov 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two-day Diwali fair organised by District Aspiration Committee
कानपुर देहात। माती स्थित विकास भवन के प्रवेश द्वार पर जिला आकांक्षा समिति की तरफ से दिवाली के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। इसमें महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व स्थानीय हस्तशिल्प कारीगरों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की पत्नी व समिति अध्यक्ष चारू सिंह, सीडीओ की पत्नी कंचन जायसवाल व एडीएम प्रशासन की पत्नी मनीषा ने शुक्रवार को मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार कराया। साथ ही त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। कहा जिस घर और समाज में नारी का सम्मान एवं पूजन होता है, वहां मां लक्ष्मी का निवास होता है और सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ के बाद अध्यक्ष ने स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय कारीगरों के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं एवं कारीगरों से तैयार उत्पादों, निर्माण प्रक्रिया एवं बिक्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उत्पादों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। कंचन जायसवाल ने कहा मेले का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय हस्तशिल्प कारीगरों को उनके उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उनके हुनर को पहचान मिले तथा आय एवं आजीविका के अवसर बढ़ें। यहां जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, डीएसटीओ प्रतिभा सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय, बैंक प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
जीरो बैलेंस पर खाता खोलने का लगा स्टॉल
मेले में बैंकों की तरफ से जीरो बैलेंस पर खाता खोलने के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया। पूर्व से जीरो बैलेंस अकाउंट से लाभान्वित महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया गया। समिति की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बनाई गईं कढ़ाई से युक्त परिधानों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed