{"_id":"58d56b364f1c1b657c1a168c","slug":"two-crore-tax-evasion-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : टैक्स महाचोर बनी ये कंपनी, पकड़ी गई 2 करोड़ की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : टैक्स महाचोर बनी ये कंपनी, पकड़ी गई 2 करोड़ की चोरी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:55 AM IST
सार
- आयकर अधिकारियों ने की जांच पड़ताल
-नोटबंदी के दौरान जमा कराए थे दो करोड़ रुपये
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ स्थित बेस्ट टेनरी में आयकर अधिकारियों ने बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। आधा दर्जन अधिकारियों की टीम यहां जांच पड़ताल कर रही है। कई दस्तावेजों में हेरफेर मिला है।
प्रधान आयकर आयुक्त-2 दुर्गाचरण दास व अपर आयकर आयुक्त मनीष मित्रा के निर्देश पर उप आयकर आयुक्त संजय चौरसिया, सहायक आयकर आयुक्त सूर्यकांत मिश्रा, आयकर अधिकारी मुनव्वर हसन की टीम ने शुक्रवार शाम को टेनरी पर धावा बोला। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि यहां कई सालों से आय को कम करके दिखाया जा रहा था। इसके एवज में खर्चे बढ़ाकर दिखाए जा रहे थे।
इस तरीके से बड़ी टैक्स चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। इसके अलावा नोटबंदी के दौरान टेनरी के खाते में भारी भरकम रकम जमा की गई थी। अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि नोटबंदी के दौरान कर्मचारियों के खातों में भी रकम जमा कराई गई। विभागीय सूत्रों का दावा है कि टेनरी संचालक करीब डेढ़ करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे पा रहा है। माना जा रहा है कि इतनी रकम सरेंडर होगी।