फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two Crane birds died in Hardoi

अनूठे प्रेम का दर्दनाक अंत: एक सारस की मौत, दूसरे ने सिर पटक कर दी जान, पांच साल से साथ थे दोनों

Thu, 08 Feb 2024 07:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Feb 2024 07:56 AM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक सारस की मौत हो गई तो दूसरे ने सिर पटक कर जान दे दी। 

विज्ञापन
Two Crane birds died in Hardoi
सारस की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटूट प्रेम के प्रतीक माने जाने वाले राज्य पक्षी सारस के जोड़े में एक की मौत हो गई। माना जा रहा है कि दूसरे ने सिर पटक-पटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह उतरा गांव के बाहर जंगल में सारस का जोड़ा पड़ा दिखा। उपचार के दौरान पिहानी पशु चिकित्सालय में कुछ देर बाद दूसरे ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


उतरा गांव के पास के जंगल में करीब पांच साल से एक सारस का जोड़ा रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को सुबह जब वह लोग खेतों की ओर गए तो, दोनों सारस पड़े दिखाई दिए। एक गंभीर रूप से घायल था, जबकि एक मर चुका था। गंभीर से रूप से घायल सारस को हरियावां निवासी सज्जन आदि पिहानी पशु चिकित्सालय ले गए। उपचार के दौरान दूसरे सारस ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। पिहानी पशु चिकित्सालय की पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुका यादव ने दूसरे क्षेत्र की घटना बताकर उपचार में लापरवाही की है। बताया गया कि एक गंभीर रूप से मिले सारस के चोंच और गर्दन पर ही चोट के निशान थे, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एक की मौत के बाद जोड़ा के दूसरे पक्षी सारस ने सिर पटक-पटक कर जान दे दी है। वन विभाग की पिहानी रेंजर नीलम मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम में सर्दी और शॉक आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed