फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two cow smugglers injured in police encounter, cattle and pistol along with other items recovered

Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गोली लगने से घायल…CHC में भर्ती, गोवंश और तमंचा समेत ये सामान बरामद

Tue, 03 Sep 2024 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Sep 2024 12:53 PM IST
सार

Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में गोकशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गोकशों से एक गोवंश, तमंचे, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Two cow smugglers injured in police encounter, cattle and pistol along with other items recovered
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे दो गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए हथगाम सीएचसी में भर्ती कराया हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से दो तमंचा, कारतूस, बाइक, एक गोवंश और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नाज भट्ठा के पीछे गोकशी करने की सूचना पर मंगलवार की भोर थानाध्यक्ष सुल्तानपुर घोष राजेंद्र त्रिपाठी व थानाध्यक्ष हथगाम वृंदावन राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आरोपियों को घेर लिया।आत्मसमर्पण को कहा, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में आरोपी महफूज उर्फ कल्लू व महमूद हसन पुत्र अली हसन के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन




पुलिस ने हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, एक गोवंश, बाइक,  दो चापड़, छह चाकू, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का ठीहा, एक पीले रंग की बड़ी पन्नी, दो बंडल पन्नी काली बरामद की हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। इसमें महफूज उर्फ कल्लू थाना खखरेरु का हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर है। इनके  खिलाफ 13 मुकदमें पंजीकृत है।  महमूद हसन के विरुद्ध विभिन्न थानों पर चार मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed