{"_id":"f9f68aa64c6d742fb1010d4f581cbadd","slug":"two-cow-death-from-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मवेशियों की करंट से मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों की करंट से मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक कस्बे में बिजली के खंभे में करंट उतर आने से चपेट में आई दो गायों की बुधवार की रात मौत हो गई।
गौशाला संचालक के साथ कस्बाई लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए और झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
झींझक नगर पंचायत में जनता मशीनरी स्टोर के नीचे लगे बिजली के खंभे में करंट उतर आया। बुधवार की रात गौशाला की दो गाय करंट की चपेट में आ गई, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह कस्बाई लोगों ने खंभे के नीचे मरी पड़ी गाय देख गौशाला संचालक को मामले की जानकारी दी। इस पर अंबियापुर गौशाला सोसायटी के संचालक आशुतोष चैतन्य ब्रम्हचारी व सेवानिवृत्त फौजी सुदामा शुक्ला के नेतृत्व में लोगाें ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया।
करीब एक घंटे तक जाम के बाद मौके पर पहुंचे मंगलपुर थाना प्रभारी रामबदन सिंह ने उत्तेजित भीड़ को रिपोर्ट दर्ज किए जाने की आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
नगर चेयरमैन राजकुमार यादव, ज्येष्ठ पूर्व ब्लाक प्रमुख एनपी सिंह ने घटना में दोषी की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की मांग की। मंगलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गौशाला संचालक की ओर से अवर अभियंता पर लापरवाही बरतने की तहरीर मिली है।