फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two cow death from current

मवेशियों की करंट से मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 05 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 05 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
two cow death from current
झींझक कस्बे में बिजली के खंभे में करंट उतर आने से चपेट में आई दो गायों की बुधवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन


गौशाला संचालक के साथ कस्बाई लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए और झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।

झींझक नगर पंचायत में जनता मशीनरी स्टोर के नीचे लगे बिजली के खंभे में करंट उतर आया। बुधवार की रात गौशाला की दो गाय करंट की चपेट में आ गई, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह कस्बाई लोगों ने खंभे के नीचे मरी पड़ी गाय देख गौशाला संचालक को मामले की जानकारी दी। इस पर अंबियापुर गौशाला सोसायटी के संचालक आशुतोष चैतन्य ब्रम्हचारी व सेवानिवृत्त फौजी सुदामा शुक्ला के नेतृत्व में लोगाें ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक जाम के बाद मौके पर पहुंचे मंगलपुर थाना प्रभारी रामबदन सिंह ने उत्तेजित भीड़ को रिपोर्ट दर्ज किए जाने की आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर चेयरमैन राजकुमार यादव, ज्येष्ठ पूर्व ब्लाक प्रमुख एनपी सिंह ने घटना में दोषी की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की मांग की। मंगलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गौशाला संचालक की ओर से अवर अभियंता पर लापरवाही बरतने की तहरीर मिली है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed