फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two cousins died after a bike collided with a standing truck

खड़े ट्रक से बाइक टकराई, दो चचेरे भाइयों की मौत

Sun, 27 Sep 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two cousins died after a bike collided with a standing truck
पुखरायां(कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गौराडांडा के पास हाईवे पर शनिवार की भोर पहर खड़े ट्रक से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक चचेरे भाई थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मावर गौराडांडा गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर ढाबा के सामने शनिवार की भोर पहर एक बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे देवीपुर चौकी इंचार्ज भूकेंद्र सिंह ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान कराने का प्रयास किया गया। पहचान न होने पर चौकी इंचार्ज ने युवकों के पास मिले मोबाइल से एक नंबर पर बात की। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लच्छू पुर्वा गांव निवासी शीलू शर्मा ने फोन उठाया। जानकारी करने पर बताया कि उसका चचेरा भाई रवि शर्मा (23) और राजू (22) बाइक से कहीं गए हुए थे। दुर्घटना की जानकारी देने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों युवकों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बिलखते रहे। दुर्घटनास्थल पर हेलमेट टूटा हुआ पड़ा मिला। सूचना मिलने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed