फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two corona suspects died in Kovid-19 hospital in kanpur Hailat Hospital

कोविड-19 हॉस्पिटल में दो कोरोना संदिग्धाें की मौत, 5 भर्ती एक की हालत नाजुक, जांच को भेजे गए सैंपल

Mon, 20 Apr 2020 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Two corona suspects died in Kovid-19 hospital in kanpur Hailat Hospital
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
कानपुर में हैलट अस्पताल के न्यूरो साइंस सेंटर स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में सोमवार को कोरोना के दो संदिग्ध रोगियों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके अलावा हॉस्पिटल में कोरोना के पांच संदिग्ध रोगियों का इलाज चल रहा है। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोरोना संदिग्ध एक रोगी का अंतिम संस्कार ईदगाह के सामने कब्रिस्तान और दूसरे का भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना प्रोटोकॉल की गाइडलाइन के तहत कराया गया। रोशन नगर के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति को कोविड हॉस्पिटल में रविवार को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उसे सांस लेने में दिक्कत थी। कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल ले लिया गया। सोमवार तड़के चार बजे रोगी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उसे बुखार के साथ निमोनिया भी था। इसी तरह रविवार देर रात सूटरगंज के रहने वाले 20 साल के युवक को कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने भी सुबह इलाज केे दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा पांच नए कोरोना संदिग्ध रोगी भर्ती हैं। कर्नलगंज का एक युवक गंभीर हालत में कोविड आईसीयू में है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या का कहना है कि संदिग्ध रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed