{"_id":"611c92851a061108a60d62d0","slug":"two-constable-beaten-up-by-women-who-went-to-catch-the-accused-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महोबा में आरोपी को पकड़ने गए सिपाहियों को पीटा, गांव में कई थानों की पुलिस व पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महोबा में आरोपी को पकड़ने गए सिपाहियों को पीटा, गांव में कई थानों की पुलिस व पीएसी तैनात
Wed, 18 Aug 2021 10:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:25 AM IST
सार
महोबा जिले के बुधौरा गांव में महिलाओं ने सिपाहियों की पिटाई कर दी। दो सिपाही आरोपी को पकड़ने गए थे। महिलाओं ने मकान के अंदर बंद कर सिपाहियों को जमकर पीटा और मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की कोतवाली कुलपहाड़ के बुधौरा गांव में आरोपी को पकड़ने गए दो सिपाहियों को महिलाओं ने मकान के अंदर बंद कर पीटा और मोबाइल छीन लिए। एक सिपाही की वर्दी फट गई। सिपाहियों ने दूसरे मकान में कूदकर अपनी जान बचाई। थाने से पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मकान में ताला लगाकर भाग गए। गांव में पीएसी व कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
बुधौरा गांव निवासी बृजलाल अनुरागी ने चौकी बेलाताल में शिकायती पत्र देकर गांव के ही ग्राम प्रधान देव सिंह के भाई भुजबल सिंह राजपूत के खिलाफ मारपीट, अभद्रता व धमकी का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र के आधार पर चौकी बेलाताल के सिपाही शिवम मौर्या व रविशंकर पाल मंगलवार की दोपहर बाइक से पूछताछ के लिए गांव गए थे।
जैसे ही दोनों सिपाही आरोपी के घर में जाकर उसका पक्ष जानने लगे और चौकी चलने की बात कही। इस पर परिवार की महिलाएं भड़क गईं और मुख्य गेट की अंदर से कुंडी लगाकर सिपाहियों से धक्का-मुक्की व मारपीट कर दी। जिससे सिपाही घायल हो गए और उनकी वर्दी भी फट गई। महिलाओं ने सिपाहियों की बाइक की चाबी व मोबाइल भी छीन लिए। बाद में दोनों सिपाहियों ने किसी तरह दीवार फांदकर पड़ोसी के घर में छिप गए और जान बचाई।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली कुलपहाड, थाना अजनर व चौकी बेलाताल की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह व कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने गांव पहुंच जांच की लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। उधर पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसपी व सांसद से करने की बात कही।

अपर एसपी आरके गौतम का कहना है कि प्रार्थना पत्र की जांच के लिए दो सिपाही बुधौरा गांव गए थे। जहां आरोपी के घर की महिलाओं ने वाद-विवाद शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की गई। मौके पर फोर्स भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक सिपाही के हाथ में चोट आई है। जिनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।